इमलाई वरिष्ठ शिक्षक चंद्र कुमार असाटी के 43 वर्ष के सेवाकाल पर भावुक विदाई समारोह

दमोह: शहर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इमलाई में 30 जून 2026 को वरिष्ठ शिक्षक चंद्र कुमार असाटी के सेवाकाल पूर्ण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया.कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती अनीता जैन ने कहा कि श्री असाटी ने शिक्षा विभाग में 43 वर्ष 9 माह 18 दिन तक अपनी सेवाएं दीं.इस दौरान वे सात अलग-अलग विद्यालयों में पदस्थ रहे और हजारों विद्यार्थियों को शिक्षित कर उनके उज्ज्वल भविष्य को गढ़ा. साथ ही अन्य शासकीय कार्यों में भी उनका सराहनीय योगदान रहा.प्राचार्य ने कहा, यह कोई विदाई नहीं है, सेवा निवृत्ति की ससम्मान शुभकामनाएं हैं।

यह जीवन के इस अध्याय का अंत नहीं, बल्कि इसी दौर की यादों के साथ नए दौर का आगाज है। इसमें से सिर्फ यह एक अध्याय पूर्ण कर लिया है.उन्होंने श्री असाटी के उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की मंगल कामना की.समारोह में शिक्षकों ने कहा कि “चाहने वालों के लिए आसमान भी दूर नहीं होते हैं। यादों का कारवां है, ये कभी मजबूर नहीं होते हैं। आगे इतना क्या सोचना, सिलसिला मुलाकातों का यूं ही चलता रहेगा। शहर जब एक ही है तो मिलना तो होता ही रहेगा।कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं और सेवानिवृत्त चंद्रकुमार परिजन उपस्थित रहे.सभी ने फूलमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मानित किया.

Next Post

प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 23 व्यक्ति यूएपीए के तहत 'आतंकवादी' घोषित

Sat Jul 4 , 2026
नयी दिल्ली 04 जुलाई (वार्ता) आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति के तहत गृह मंत्रालय ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रतिबंधित संगठनों के 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया है। आतंकवादी घोषित व्यक्तियों में से 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक हैं । ये सभी […]

You May Like