फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत सुभाष स्कूल में योग, मैनिट से निकली साइकिल रैली

भोपाल: फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत आज सुभाष स्कूल में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह योग सत्र से हुई, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों ने मंत्री विश्वास सारंग की मौजूदगी में उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए और नियमित योग के लाभों की जानकारी दी गई।

उधर, मैनिट मैदान से साइकिल रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य लोगों को शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना रहा। साइकिल रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान फिट रहने, नियमित व्यायाम करने और प्रदूषण मुक्त परिवहन अपनाने का आह्वान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

Next Post

डॉक्टर बनना चाहती थीं आम्रपाली दुबे, किस्मत ने बना दिया भोजपुरी की नंबर 1 एक्ट्रेस

Sun Jan 11 , 2026
भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दूबे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। कभी डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली आम्रपाली की किस्मत उन्हें एक्टिंग की दुनिया में ले आई। भोजपुरी सिनेमा की ब्यूटी क्वीन और यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। […]

You May Like