इंदौर: जल संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से मदर्स डे के अवसर पर शनिवार, 9 मई 2026 को ‘चलो मम्मा वॉकाथॉन’ का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम को इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव निगम आयुक्त शीतिज सिंघल द्वारा प्रातः नेहरू स्टेडियम से फ्लैग ऑफ किया।
‘Walk for Water and Clean Indore’ थीम पर आयोजित इस वॉकाथॉन का उद्देश्य माताओं और बच्चों को एक साथ जोड़ते हुए जल संवर्धन, फिटनेस और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में इंदौर से महिलाओं की विशेष सहभागिता रही । कार्यक्रम को इंदौर नगर निगम, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अभियान तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया गया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आयोजन में सम्मिलित हुए महिलाओं से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित शहर में, जल संरक्षण का संदेश फैलाने और इंदौर को स्वच्छता में लगातार नंबर-1 बनाए रखने के संकल्प को मजबूत करें।
