स्वच्छता अभियान के तहत महापौर भार्गव ने किया वार्ड 43 का निरीक्षण, रहवासियों से किया संवाद

इंदौर: शहर को स्वच्छता में लगातार अग्रणी बनाए रखने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधानसभा क्रमांक-5 के वार्ड 43 स्थित श्रीनगर उद्यान एवं कालिंदी पार्क कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहवासियों से स्वच्छता, उद्यानों के रखरखाव और जल संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की।दौरे के दौरान महापौर के साथ स्थानीयपार्षद सुनीता दिनेश सोनगरा ,नगर निगम के अधिकारी, सीएसआई, दरोगा तथा महापौर प्रतिनिधि विवेक सिन्हा उपस्थित रहे।

महापौर ने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जहां सफाई व्यवस्था बेहतर पाई गई, वहां संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों का उत्साहवर्धन भी किया। महापौर द्वारा बैकलाइन ओर मुख्यमार्ग का भी अवलोकन किया,वही स्थान नागरिकों से चर्चा के दौरान उन्होंने कई जगहों पर पेवर ब्लॉक लगाने के लिए आग्रह किया जिस पर महापौर द्वारा सहमति देते हुए अधिकारी को निर्देशित किया।

महापौर ने स्थानीय नागरिकों से क्षेत्र में विकसित उद्यानों के रखरखाव और नियमित साफ सफाई को लेकर सुझाव लिए। उन्होंने दरोगा एवं सीएसआई को निर्देश दिए कि उद्यानों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।महापौर ने रहवासियों से जल संरक्षण का विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पानी अमूल्य संसाधन है और इसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जितना अधिक हम पानी बचाएंगे, उतना ही सुरक्षित भविष्य आने वाली पीढ़ियों के लिए तैयार कर पाएंगे।महापौर ने कहा कि स्वच्छता और जल संरक्षण दोनों ही नागरिक सहभागिता से ही सफल हो सकते हैं। इंदौर की पहचान देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में बनी रहे, इसके लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

Next Post

BTIPS के छात्रों को मिला सुनहरा अवसर: फेलिक्स जेनेरिक्स कंपनी में पीथमपुर के लिए हुआ चयन

Sat May 9 , 2026
सागर: बाबूलाल ताराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस, सिरोंजा सागर में फेलिक्स जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड का कैंपस ड्राइव आयोजित किया गया। इस कैंपस ड्राइव में कॉलेज के बी.फार्मा, डी.फार्मा, बी.टेक, एम.फार्मा, एम.टेक एवं एम.एससी के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चयनित छात्रों को प्रोडक्शन, क्वालिटी कंट्रोल, वैलिडेशन, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग […]

You May Like