छतरपुर जिले में बढ़ी आत्मघाती प्रवृत्ति: डेढ़ महीने में 70 से अधिक आत्महत्या के प्रयास

छतरपुर:जिले में आत्महत्या और उसके प्रयास के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक 70 से अधिक लोगों ने अपनी जान देने की कोशिश की है, जिनमें 13 मौतें दर्ज हुई हैं। जिला अस्पताल की एमएलसी रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर—इन तीन महीनों में 48 लोगों ने आत्महत्या का प्रयास किया था, जिनमें 10 की मौत हुई थी। तुलना करें तो इस साल महज डेढ़ महीने में ही आंकड़े लगभग 20 फीसदी बढ़ गए हैं।

चिंता की बात यह है कि युवाओं में यह प्रवृत्ति अधिक दिखाई दे रही है। कुल 70 मामलों में 32 युवा पुरुष शामिल हैं। 15 से 26 वर्ष आयु वर्ग के किशोर और युवा ज्यादा आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। जहर सेवन के मामले सबसे अधिक सामने आए हैं। कई प्रकरणों में प्रेम-प्रसंग और घरेलू विवाद वजह के रूप में सामने आए हैं।महिलाओं के मामलों में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

बीते डेढ़ महीने में 18 विवाहित महिलाओं ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिनमें से 5 की मौत हो गई। इसके अलावा किशोरी बालिकाओं द्वारा जहर सेवन के मामले भी अस्पताल में दर्ज हुए हैं। कुछ मामलों में आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया, हालांकि ऐसे प्रकरणों की संख्या कम है।आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि मानसिक और सामाजिक दबावों का असर गंभीर रूप ले रहा है। समय रहते जागरूकता और संवाद की जरूरत महसूस की जा रही है।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने बाबर के नाम पर मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज की

Fri Feb 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 फरवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें अधिकारियों को भारत में कहीं भी बाबर या बाबरी मस्जिद के नाम पर किसी भी मस्जिद के निर्माण या नामकरण की अनुमति देने से रोकने का निर्देश देने की मांग की गयी […]

You May Like

Play sound