राहुल का युवाओं से संविधान सुरक्षा सम्मेलन से जुड़ने का आह्वान

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार युवाओं के साथ अत्याचार कर संविधान पर हमला कर रही है इसलिए देश के युवाओं को 18 जनवरी को पटना में होने वाले संविधान सुरक्षा सम्मेलन से जुड़ना चाहिए।

श्री गांधी ने कहा , “पेपर लीक, अग्निवीर, रोज़गार घोटाले, आरक्षण से खिलवाड़, युवाओं पर अत्याचार , ये सब भारत के भविष्य के साथ हमारे संविधान पर आक्रमण हैं।”

उन्होंने कहा “हम देश के युवाओं का हक़ छिनने नहीं देंगे, उन्हें आज के एकलव्य बनने नहीं देंगे। अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सभी युवा जुड़ें, न्याय योद्धा बनें -संविधान सुरक्षा सम्मेलन 18 जनवरी बापू सभागार पटना, बिहार।”

Next Post

आज जीतू पटवारी लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक 

Thu Jan 16 , 2025
रतलाम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज शहर में रहेंगे। श्री पटवारी संविधान बचाओ यात्रा के संदर्भ में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया है। 17 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी रतलाम प्रवास आ रहे हैं। श्री पटवारी संविधान बचाओ […]

You May Like