मतदाताओं से गणना पत्रक भरवाने गांवों में लगाए जाएगे शिविर

रीवा। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है.

कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में निर्देश दिए. कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्राप्त गणना पत्रक का विवरण ईसीआईनेट में दर्ज कराएं. बीएलओ दो प्रतियों में प्रत्येक मतदाता को गणना पत्रक प्रदान करेंगे. गणना पत्रक के वितरण की जानकारी भी बीएलओ ऐप के माध्यम से अपडेट कराएं. बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्रक दें. जिस मतदाता के पास 2003 में मतदाता सूची में दर्ज विवरण उपलब्ध है उसकी जानकारी मौके पर ही बीएलओ ऐप से अपडेट कराकर तथा गणना पत्रक में हस्ताक्षर कराकर संकलित करा लें. गणना पत्रक वितरण के बाद सभी एसडीएम, नगरीय क्षेत्रों में प्रत्येक वार्ड तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक गांव में शिविर लगाएं. इन शिविरों में बीएलओ गणना पत्रक मतदाता से भरवाएं. साथ ही बीएलओ गणना पत्रक की जानकारी ऐप के माध्यम से प्रतिदिन अपडेट करें. बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर बेक ने कहा कि जिले में 1496 बीएलओ गहन पुनरीक्षण का कार्य कर रहे हैं.

Next Post

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में वंदे मातरम के 150वें स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया

Fri Nov 7 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को शौर्य स्मारक में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150वें स्मरणोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण में मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह […]

You May Like