जनगणना और गेहूं उपार्जन में कोताही नहीं चलेगी, जिम्मेदार अधिकारी खुद फील्ड संभालें

सीहोर। टीएल बैठक में कलेक्टर बालागुरू के ने विभिन्न विभागों के समय-सीमा वाले प्रकरणों तथा सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा की.

बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, जनगणना, नेशनल हाईवे एवं रेलवे परियोजनाओं के लिए भू अर्जन, वन मित्र पोर्टल पर वनाधिकार दावों के पंजीयन, कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया, स्कूल चले हम अभियान, गेंहू उपार्जन तथा समग्र ई-केवाईसी सहित विभिन्न योजनाओं और अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई. कई कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और कार्यों में सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

कलेक्टर बालागुरू के ने जिले में गेहूं उपार्जन कार्य को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी राजस्व एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों के स्लॉट बुकिंग के अनुसार समय पर और सुचारू रूप से खरीदी सुनिश्चित की जाए. किसी भी स्थिति में कोई किसान उपार्जन से वंचित न रहे. किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इसके साथ ही उन्होंने जिले में चल रहे चना एवं मसूर उपार्जन की भी समीक्षा की.

जनगणना कार्य की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गंभीरता के साथ कार्य करें और निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण करें. उन्होंने जनगणना कार्य में गति लाने के सख्त निर्देश भी दिए. जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अभियान की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया. उन्होंने निर्देश दिए कि गांव-गांव में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाए. जल संरक्षण समय की आवश्यकता है और इस अभियान को औपचारिकता न मानकर जन आंदोलन के रूप में संचालित किया जाए. अभियान के अंतर्गत जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उन्हें पोर्टल पर भी अपलोड किया जाए.सभी विद्यार्थियों का स्कूल और कॉलेजों में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराया जाए और कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहे. उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा से जोडऩे के लिए प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया. बैठक में जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव, संयुक्त कलेक्टर जमील खान, वंदना राजपूत, रविंद्र परमार, एसडीएम तन्मय वर्मा आदि मौजूद थे.

 

 

Next Post

वीकेंड पर बवाल: वाटर पार्क में कर्मचारियों और पर्यटकों के बीच मारपीट, FIR दर्ज

Tue May 12 , 2026
सीहोर। वीकेंड मनाने शहर के वाटर पार्क में आए भोपाल के चार युवकों का वाटर पार्क के कर्मचारियों से किसी बात पर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि कर्मचारियों ने चारों युवकों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने […]

You May Like

मनोरंजन