इंदौर: छतरीपुरा पुलिस ने हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में चेकिंग अभियान के दौरान बस स्टैंड गंगवाल स्थित शौचालय के पास से एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिकेत बोले पिता तानाजी, उम्र 23 वर्ष, निवासी सेक्टर डी, नगिन नगर, थाना एरोड्रम के रूप में हुई है.
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे मौके पर जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया. थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है. आरोपी के बारे में यह भी पता चला है कि उसके खिलाफ एरोड्रम थाने में पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
