वेनेजुएला ने अमेरिकी पर लगाया वेनेजुएला के मछली पकड़ने वाले जहाज को अवैध रूप से रोकने का आरोप

कराकस, 14 सितंबर (वार्ता) वेनेजुएला ने अमेरिकी नौसेना पर वेनेजुएला के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में मछली पकड़ने के अभियान चला रहे एक वेनेजुएलाई मछली पकड़ने वाले जहाज को अवैध रूप से रोकने का आरोप लगाया।

वेनेजुएला सरकार ने शनिवार को कहा कि नौ मछुआरों द्वारा संचालित मछली पकड़ने वाले जहाज कारमेन रोजा को शुक्रवार को ला ब्लैंकिला द्वीप से लगभग 48 समुद्री मील उत्तर-पूर्व में यूएसएस जेसन डनहम (डीडीजी-109) विध्वंसक ने घेर लिया।

वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल ने टेलीग्राम पर कहा कि अमेरिकी जहाज ने 18 सशस्त्र कर्मियों को मछली पकड़ने वाले जहाज पर चढ़ने और आठ घंटे तक उस पर कब्जा करने के लिए तैनात किया, इस दौरान उसने मछली पकड़ने वाले जहाज का संचार अवरुद्ध कर दिया और उसके सामान्य संचालन में बाधा डाली।

बयान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को ‘उकसावे की कार्रवाई’ बताया गया है जिसका उद्देश्य कैरिबियन क्षेत्र में युद्ध को बढ़ावा देना और शासन परिवर्तन के लिए दबाव बनाना है।

वेनेजुएला सरकार ने कहा है कि अमेरिका ऐसी कार्रवाइयों को तुरंत बंद करे, जो कैरिबियन क्षेत्र की सुरक्षा और शांति को खतरे में डालती हैं। श्री गिल ने वेनेजुएला की शांति और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहरायी।

 

Next Post

2 बच्चो की मॉ से स्टूडेंट को प्यार,शादी के लिए नहीं मानी तो लटक गया फांसी पर

Sun Sep 14 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना सीमा में एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट की बहन ने बताया कि उसे एक 2 बच्चो की मॉ ने फंसा रखा था,इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया, वही महिला का कहना कि उससे शादी करने की जिद कर रहा […]

You May Like