सीएम डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में वंदे मातरम के 150वें स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को शौर्य स्मारक में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150वें स्मरणोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण में मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को वंदे मातरम गान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और गौरव का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत के स्वाधीनता संग्राम की आत्मा रहा है। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

Next Post

ग्वालियर में 108 और जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस की औचक जांच में लापरवाही उजागर, एक्सपायर्ड दवाइयां मिलीं

Fri Nov 7 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। जिले में चल रही 108 और जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवाओं की औचक जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 4 एम्बुलेंस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि दो […]

You May Like