शाहपुरा झील में मिला बुजुर्ग का शव

भोपाल। शाहपुरा झील में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से रविवार को इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने गोताखोरों की मदद से शव को झील से बाहर निकालवाया. चुना भट्टी थाना पुलिस ने शव को हमीदिया अस्पताल में पीएम के लिए भेजा. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

मिला जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 65 वर्षीय जसवीर सिंह के रूप में की गई है. जसवीर औरा माल के पास रहते थे. उनकी शादी भी नहीं हुई थी. रविवार को सुबह सैर पर निकले लोगों ने झील में शव को तैरते देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को पानी से निकलवाया. मृतक के रिश्तेदारों ने शव की शिनाख्त की. मृतक जसवीर के साथ कोई हादसा हुआ था या उन्होंने आत्महत्या की इसको लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर के समय मुझसे बंकर में छिपने के लिये कहा गया : ज़रदारी

Sun Dec 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (वार्ता) पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व में मची खलबली को स्वीकार करते हुए कहा है कि इस दौरान उन्हें बंकर में शरण लेने की सलाह दी गयी थी। श्री ज़रदारी ने शनिवार […]

You May Like