रायसेन की पर्वतारोही बेटी अंजना यादव माउंट एवरेस्ट फतह करने को तैयार, फहराएंगी तिरंगा

सलामतपुर: सांची विकासखंड अंतर्गत छोटे से गांव सेमरी की बेटी अंजना यादव अब विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के लिए तैयार हैं। अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही एवं साइकिलिस्ट अंजना यादव ने इस चुनौतीपूर्ण अभियान के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है।अंजना यादव हाल ही में रायसेन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी आगामी यात्रा की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उनका एवरेस्ट अभियान 2 अप्रैल से शुरू होगा, जो लगभग दो महीने तक चलेगा। इस अभियान के लिए वे पिछले सात महीनों से लगातार कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण कर रही हैं। अंजना इससे पहले भी विश्व की कई ऊंची चोटियों को फतह कर चुकी हैं और वहां भारत का तिरंगा लहरा चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल रायसेन जिले बल्कि पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन हो रहा है। गांव सेमरी की इस बेटी की सफलता की कहानी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। अब सभी की नजरें उनके एवरेस्ट अभियान पर टिकी हैं, जहां वे एक बार फिर भारत का गौरव बढ़ाने जा रही हैं।
इन प्रमुख ऊंची चोटियों पर चढ़ चुकी हैं अंजना
अंजना यादव कई ऊंची चोटियों पर देश का तिरंगा फहरा चुकी हैं। जिनमें माउंट फ्रेंडशिप पीक 17346 फिट, माउंट यू नाम पीक 20000 फिट, माउंट रेनोक पीक 16023 फिट, माउंट कालापट्टर पीक 18192 फिट, माउंट गोकू पीक 17929 फिट, माउंट पतासु पीक 13800 फिट के साथ ही 19 किलो मीटर गंगा राफ्टिंग ऋषिकेश , ऑल ओवर गेम्स में 17 नेशनल खेल चुकी हैं। कबड्डी खो-खो, ताइक्वांडो, विसवाल आदि में भी खेल चुकी हैं। अंजना यादव ने माउंटट्रेनिंग बेसिक बीएमसी कोर्स हिमालयन इंस्टीट्यूट से किया है जिसके भारत में तीन ही संस्थान है। और दुनिया का सबसे ऊंचा महाद्वीप माउंट एवरेस्ट है उसका वेस कैंप पर भी तिरंगा फहराया है। वह अभी हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन कंपनी के साथ जा रही हैं। और इसके अलावा भी वह रक्तदान, जलसेवा, पर्यावरण आदि में रुचि रखकर विभिन्न कार्य करती रहती हैं।
इनका कहना है
में एवरेस्ट अभियान 2 अप्रैल से शुरू कर रही हूं। जो लगभग दो महीने तक चलेगा। इस अभियान के लिए पिछले सात महीनों से लगातार कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण कर रही हूं।
अंजना यादव, अंतराष्ट्रीय पर्वतारोही।

Next Post

नजीराबाद क्षेत्र में शाखा डाकघरों का समय पर नहीं हो रहा संचालन, ग्रामीणों को हो रही असुविधा

Fri Mar 20 , 2026
बैरसिया:ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न गांवों में शाखा डाकघरों की स्थापना की गई है और वहां कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिल सकें।हालांकि नजीराबाद क्षेत्र के कई गांवों में […]

You May Like