धर्मेन्द्र के निधन पर भावुक हुये शाहरूख

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन पर भावुक हो गये।
बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र का कल निधन हो गया। शाहरूख ,धर्मेन्द्र को अंतिम विदाई देने के लिये कल श्मशान स्थल पहुंचे थे। शाहरूख ,धर्मेन्द्र के निधन पर बेहद भावुक हो गये हैं।
शाहरुख़ खान ने एक्स पर धर्मेंद्र को याद करते हुए अपनी इमोशनल पोस्ट में लिखा, “आपकी आत्मा को शांति मिले धरम जी। आप मेरे लिए पिता से कम नहीं थे। आपने मुझे जो आशीर्वाद और प्यार दिया, उसके लिए शुक्रिया। यह सिर्फ आपके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि सिनेमा और दुनियाभर के फिल्म प्रेमियों के लिए अपूरणीय क्षति है। आप अमर हैं और आपकी आत्मा हमेशा आपकी फिल्मों और खूबसूरत परिवार के जरिए ज़िंदा रहेगी। लव यू ऑलवेज।”

Next Post

18 एकड़ जमीन पर बनेगा सिटी पार्क, शहर को मिलेगी हरियाली की सौगात

Wed Nov 26 , 2025
जबलपुर: शहर को एक बड़ा और सुंदर सिटी पार्क अर्बन फॉरेस्ट मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने मंगलवार शाम अधिकारियों के साथ रानीताल लीगेसी वेस्ट साइट का गहन निरीक्षण किया। निगमायुक्त ने निरीक्षण 18 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित पार्क के विकास को लेकर किया, […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।