अमहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

रीवा। अमहिया पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 8 LED TV और 2 मिक्सर ग्राइंडर बरामद किए गए हैं। बरामद मशरूका की कीमत 1 लाख 90 हजार रुपए आंकी गई है।

*क्या है मामला*

फरियादी अरुण ठारवानी निवासी कृष्णाकुंज सोसायटी, बिछिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अमहिया स्थित उनके बंजारा फर्नीचर शोरूम से 8 LED TV और 2 मिक्सर ग्राइंडर चोरी हो गए हैं। रिपोर्ट पर थाना अमहिया में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

*ऐसे पकड़े गए आरोपी*

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि शिवा अग्रवाल ने चोरों को पकड़ने के लिए 3 टीमों का गठन किया। थाना स्टाफ के साथ मिलकर टीम ने कार्रवाई की।

 

*कौन हैं गिरफ्तार आरोपी*

1. *साहिल अंसारी* पिता शब्बीर अंसारी, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्र.23 बड़ी दरगाह के पीछे, अमहिया रीवा

2. *कासिम शाह* पिता शहीद शाह, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्र.23 बड़ी दरगाह के पीछे, अमहिया रीवा

3. *राजेश श्रीवास्तव* पिता स्व. राजबहादुर श्रीवास्तव, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम लुढ़ौनी थाना कोतवाली जिला मैहर, हाल वार्ड क्र.23 हल्दी हाउस के पास, अमहिया रीवा

 

पूछताछ में साहिल अंसारी ने चोरी का सामान खरीदना और दोनों अन्य आरोपियों ने अपने पास रखना स्वीकार किया। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

*जप्त मशरूका:*

08 नग LED TV, 02 नग मिक्सर ग्राइंडर – कुल कीमत 1,90,000 रुपए

 

*इनकी रही सराहनीय भूमिका*

इस कार्रवाई में सउनि सुरेश शुक्ला, प्रआर केमला प्रसाद, आर. विकास तिवारी, आर. शंकरदत्त, आर. दिवाकर तिवारी, आरक्षक अनुज प्रताप सिंह, आरक्षक आकाश मिश्रा, योगेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

*पुलिस की अपील*

SP डॉ. गुरकरन सिंह ने कहा, “शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। नागरिक भी सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

Next Post

उर्वरक क्षेत्र में पोषक तत्व उपयोग दक्षता बढ़ाने के लिए नवाचारों पर काम करने की जरूरत, बने 'पोषक तत्व क्रेडिट प्रणाली': महेंद्र देव

Tue Jun 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर एस महेंद्र देव ने कहा है कि विकसित भारत 2047 के तीन महत्वपूर्ण लक्ष्य हैं, पहला, एक विकसित राष्ट्र बनना, दूसरा, रोजगार और मानव विकास के मामले में समावेशन और तीसरा लक्ष्य टिकाऊ तथा जलवायु-अनुकूल तरीकों से […]

You May Like