पॉइंट्समैन को दिया गया प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण 

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में यात्रियों और रेलकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पॉइंट्समैन कर्मचारियों के लिए प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित के निर्देशन एवं मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में कर्मचारियों को त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए तैयार करना रहा। जुलाई माह के दौरान क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, जबलपुर में परिवार कल्याण चिकित्सा विभाग द्वारा 64 पॉइंट्समैन को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया गया, जबकि स्वास्थ्य केंद्र सतना में नव नियुक्त 10 पॉइंट्समैन को भी प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में दुर्घटना, आकस्मिक बीमारी एवं अन्य आपात स्थितियों में घायल अथवा अस्वस्थ व्यक्तियों को चिकित्सकीय सहायता मिलने तक आवश्यक प्राथमिक उपचार देने, संकट की स्थिति में सही निर्णय लेने और त्वरित प्रतिक्रिया देने के तरीकों की जानकारी दी गई।

आपदा प्रबंधन को मजबूत करना है

प्रशिक्षण वरिष्ठ नर्सिंग अधीक्षक एवं मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, सतना द्वारा प्रदान किया गया। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य पॉइंट्समैन की आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करना तथा यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाना है। जबलपुर मंडल कर्मचारियों के कौशल विकास, सुरक्षा जागरूकता और बेहतर यात्री सेवा के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करता रहा है।

Next Post

चारपाई के नीचे काल बनकर आया जहरीला सर्प

Sun Aug 2 , 2026
चितरंगी । थाना क्षेत्र के ग्राम हरफरी में सर्पदंश से एक 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सर्पदंश जैसी आपात स्थिति में लोग आज भी झाड़फूंक के चक्कर में कीमती समय गंवा देते हैं, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य […]

You May Like