युवा संगम में शानदार प्रदर्शन: छतरपुर को 5वीं रैंक, कलेक्टर को छठी बार मिला प्रशंसा पत्र

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में छतरपुर जिले ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर पहचान बनाई है। मार्च 2026 में आयोजित युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले में उल्लेखनीय कार्य के चलते जिले ने प्रदेश में 5वीं रैंक हासिल की है।

इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के रोजगार आयुक्त गिरीश शर्मा ने कलेक्टर छतरपुर के कार्य की सराहना करते हुए प्रशंसा पत्र भेजा है। साथ ही प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी रंजीत सिंह को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने इस सफलता के लिए सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2025 के अगस्त, सितंबर, नवंबर, दिसंबर और वर्ष 2026 के फरवरी माह में भी जिले को इस तरह की उपलब्धि पर प्रशंसा पत्र मिल चुके हैं। अब यह छठा अवसर है जब जिले के कार्यों को राज्य स्तर पर सराहा गया है।

Next Post

छावनी अनाज मंडी में किसानों का प्रदर्शन

Thu Apr 9 , 2026
इंदौर: छावनी अनाज मंडी में किसानों ने कम भाव और अव्यवस्थाओं के विरोध में मंडी गेट पर ट्राली में भरा गेहूं सड़क पर बिखेरकर प्रदर्शन किया. किसान नेता हंसराज मंडलोई ने मंडी प्रशासन पर व्यापारियों के साथ मिलकर किसानों की उपज कम भाव में खरीदने और रिश्वत लेने का आरोप […]

You May Like