
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत कुसनेर में एक ड्राइवर ने दूसरे ड्राइवर को चाकू से गोद दिया।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को गोविंद यादव 35 वर्ष निवासी भटियाभुरज वार्ड बारा स्टान नक्सर पठा रोड कोलकत्ता पश्चिम बंगाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह वह ड्राईवरी करता है, वह एवं रंजीत सिंह 35 वर्ष निवासी चखरभाटा बिलासपुर, अपनी अपनी गाडी में ब्रिज के पास रोड किनारे खडीकर खाना खाकर सोने जा रहे थे। रात 12-30 बजे जागेश्यवर यादव निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ अपनी गाडी साईड में लगाकर उसके पास आया और शराब पीने के लिये रूपये मांगने लगा, रंजीत सिंह ने पैसे देने से मना किया तो जागेश्वर गालीगलौज करने लगा। रंजीत ने मना किया तो जागेश्वर ने चाकू से हमला कर रंजीत के गले में चोट पहुंचा दी। हरि सिंह रंजीत को लेकर शासकीय अस्पताल पनागर पहुंचे जहॉ से रंजीत को मेडिकल कालेज के लिये रिफर कर दिया गया, रंजीत को नाजुक हालत में हरि सिंह मेडिकल कालेज ले गया है।
