जबलपुर:डुमना एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ पकड़े गए शिक्षक के खिलाफ खमरिया पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। बुधवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इसके पहले चली पूछताछ में उसने बताया कि वह किराए के मकान में रहता है, जब वह मकान की सफाई कर रहा था तभी उसे कारतूस मिले थे जिसे उसने बैग में रख लिया था, धोखे से एयरपोर्ट तक उन्हें ले आया था।
विदित हो कि अनीक अहमद निवासी शहडोल का शासकीय शिक्षक है। कल वह डुमना विमानतल पर इंडिगो विमान से जबलपुर से बेंगलुरु की यात्रा करने पहुंचा था। जब वह एक्स-रे मशीन से गुजारा गया तो कुछ संदिग्ध वस्तु होने का संकेत मिला। जिसके बाद इंडिगो सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा सामान की जांच की बैग की तलाशी ली गई तो उसमें दो 12 बोर के जिंदा कारतूस मिले।
सरकारी नियमों के अनुसार चेक इन सामान में हथियार और गोला बारूद ले जाने वाले किसी भी यात्री को गोली ले जाने के वैध दस्तावेज के साथ उसे एक्से स्क्रीनिंग मशीन में रखने से पहले एयरलाइन के स्क्रीनिंग कर्मचारियों को इसकी घोषणा करनी होती है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। सीआईएसएफ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। डुमना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नितिन पाण्डे चौकी ने बताया कि डुमना एयरपोर्ट के सुरक्षा समन्वयक अनिल कुमार शुक्ला पिता रमेश कुमार शुक्ला 33 वर्ष निवासी पिपरवार पोस्ट महमूदपुर जिला रीवा हाल – बी-59 प्रियदर्शनी कालोनी डुमना एयरपोर्ट रोड की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी यात्री के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
बेंगलुरू कंपनी मेें हुआ सिलेक्शन
खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो ने बताया कि यात्री से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह उसका प्राइवेट कंपनी मेें सिलेक्शन हुआ था जिसके चलते वे बेंगलुरू जा रहा था। उसने जब किराए का मकान लिया था तो वहां सफाई कर रहा था तभी उसे कारतूस मिले थे जिसे उसने बैग में रख लिया था। बेंगलुरु से 20 जुलाई को वापिस आने वाला था।
