मन की बात के 129वें एपिसोड में उत्कृष्ट जनसहभागिता, सारणी नगर मंडल ने जिले में पहला स्थान किया प्राप्त

सारणी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय जनसंवाद कार्यक्रम मन की बात के वर्ष के अंतिम 129वें एपिसोड के सफल आयोजन और व्यापक जनसहभागिता के आधार पर भारतीय जनता पार्टी के सारणी नगर मंडल ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। इस प्रदर्शन के चलते सारणी नगर मंडल ने बैतूल जिले के 30 मंडलों में प्रथम स्थान तथा मध्यप्रदेश के 1313 मंडलों में 46वां स्थान प्राप्त किया है।

यह उपलब्धि मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत के नेतृत्व में बूथ स्तर पर संगठित प्रयासों का परिणाम बताई जा रही है। मंडल के कुल 48 बूथों

जिसमें 21 बूथ सारणी, 24 बूथ पाथाखेड़ा और 3 ग्रामीण बूथ शामिल हैं के बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समन्वित कार्य किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने सारणी नगर मंडल को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संगठन की मजबूत संरचना और बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यप्रणाली का प्रमाण है। विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने भी मंडल अध्यक्ष सहित सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए जिला नेतृत्व, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का विश्वास जताया।

Next Post

300 लोगों की हुई निशुल्क जांच,दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण

Mon Dec 29 , 2025
सागर। कर्रापुर स्थित पीएलबी कॉन्वेंट स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य एवं कार्डियक अरेस्ट सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया।स्वास्थ्य शिविर मैं लगभग 300 लोगों की निशुल्क जांच की गई इसमें हार्ट ब्लड प्रेशर साइनस एलर्जी जोड़ों का दर्द गैस कब्जियत एवं पलमोनरी सीपीआर का प्रशिक्षण मातृ छाया क्लिनिक एवं जिला 108 अलायंस क्लब […]

You May Like