
मुलताई। क्षेत्र के ग्राम बघोड़ा में शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे जगदीश लिखीतकर के मकान के सामने रखी जलाऊ लकड़ी, सोयाबीन एवं मक्के के कड़वे में अज्ञात कारणों से आग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग लगने के कारण करीब 2 ट्राली लकड़ी एवं 4 ट्राली पशु चारा जलकर राख हो गया। फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया समय रहते फायर टीम ने आग पर काबू पाया नहीं तो जानवर का कोठा एवं सोयाबीन की फसल भी आग की चपेट में आ जाती। आग बुझाने में
फायर कर्मचारियों धनराज पवार, गिरीश पिपले कि मुख्य भूमिका रही।
