छावनी अनाज मंडी में किसानों का प्रदर्शन

इंदौर: छावनी अनाज मंडी में किसानों ने कम भाव और अव्यवस्थाओं के विरोध में मंडी गेट पर ट्राली में भरा गेहूं सड़क पर बिखेरकर प्रदर्शन किया. किसान नेता हंसराज मंडलोई ने मंडी प्रशासन पर व्यापारियों के साथ मिलकर किसानों की उपज कम भाव में खरीदने और रिश्वत लेने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि मंडी में बनाए गए किसानों के शेड पर व्यापारी कब्जा कर चुके हैं और कर्मचारियों के दबाव में अन्नदाता को नुकसान उठाना पड़ रहा है.

मंडली किसानों का कहना है कि जो किसान खड़ी कराई नहीं देते, उन्हें हम्मालों की मारपीट और गाली-गलौज का सामना करना पड़ता है. उदाहरण के तौर पर, एक किसान का साफ-सुथरा गेहूं 2,250 रुपए में नीलाम किया गया, जबकि कंकड़-पत्थर वाला व्यापारी का माल 2,945 रुपए में बिक गया. किसान नेताओं ने मंडी बोर्ड भोपाल से भ्रष्ट कर्मचारियों के स्थानांतरण और उनकी संपत्ति जांच की मांग की, साथ ही खड़ी कराई पर रोक और किसानों को उनका वास्तविक भुगतान देने की मांग की। मंडी निरीक्षक मुकेश पाटीदार ने भरोसा दिलाया कि जल्द किसानों की सभी समस्याओं का समाधान होगा. किसानों ने चेतावनी दी कि अगर अन्य मंडियों की व्यवस्थाएँ नहीं सुधरीं, तो वे उन्हें बंद कराने के लिए मजबूर होंगे

Next Post

एक साल के मासूम के गले में फंसी थी ‘जिंदा मछली’

Thu Apr 9 , 2026
इंदौर: सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) के ईएनटी विभाग में एक ऐसा दुर्लभ मामला सामने आया, जिसने अनुभवी डॉक्टरों को भी हैरत में डाल दिया. महज एक साल के एक मासूम बच्चे के गले में फंसी एक जिंदा मछली को डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर […]

You May Like

मनोरंजन