
इंदौर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के इंदौर आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डेली कॉलेज परिसर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में लोकमाता अहिल्याबाई के सुशासन, जनकल्याण और सांस्कृतिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आज के समय में प्रासंगिक बताया गया।
प्रतिमा अनावरण समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज के समग्र विकास की दिशा में कार्य करने का संदेश दिया
