जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत गोपाल मंदिर पुल के पास सरेराह एक महिला से अड़ीबाजी कर बदमाश काले ने बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कोमल मोगरे (26) निवासी बेलबाग एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं। वो अपने साथी रोहित कैथवास के साथ स्कूटी पर खड़ी थीं तभी क्षेत्र का बदमाश रंजीत कुशवाहा उर्फ काले महिला को रोककर शराब पीने के लिए 2000 की मांग कर दी ।
महिला ने जब आरोपी रंजीत को पैसे देने से साफ मना कर दिया, तो वह आपा खो बैठा। उसने राह चलती महिला के लिए सरेराह आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए विवाद शुरू कर दिया जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी, तो आरोपी ने चिल्लाते हुए कहा, अगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, तो बम पटक कर जान से खत्म कर दूंगा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। डरी-सहमी पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रंजीत कुशवाहा उर्फ काले के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
