भावी डॉक्टरों के लिए दिनभर खड़े रहे कलेक्टर एसपी

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा नीट परीक्षा में शामिल होने वाले 4 हजार से अधिक परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर निःशुल्क जलपान, अल्पाहार और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई. मंदिर के अन्नक्षेत्र से पहुंचे प्रसाद और अल्पाहार ने विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की तो अभिभावकों को भी राहत का एहसास कराया.

डॉक्टर बनने का सपना आंखों में लिए हजारों विद्यार्थी रविवार को नीट-2026 परीक्षा देने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे. किसी के चेहरे पर उत्साह था तो किसी के मन में घबराहट, वहीं परीक्षा केंद्रों के बाहर माता-पिता की आंखों में अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदें झलक रही थीं. ऐसे भावनात्मक माहौल में महाकाल की नगरी ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचय दिया.

सुरक्षा ऐसी परिंदा पर न मार पाए
उज्जैन में नीट की एग्जाम जिन आठ केंद्रों पर संपन्न हुई उसमें सुरक्षा के चाक¸चौबंद इंतजाम किए गए थे. तीन लेयर में सुरक्षा पैमाना रखा गया था जिसमें सबसे पहले मेटल डिटेक्टर रखे गए. इसके बाद स्कूल कॉलेज के अधिकारी कर्मचारी टीचरों ने जांच की. सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए, आखिरी में पुलिसकर्मियों ने भी रूम के अंदर जाने के पहले जांच की, ड्रोन से भी निगरानी की गई. हाथ में बंधे कलावा भी छात्रों के उतरवाए गए चप्पल जूते उतरवा गए, सॉक्स भी नहीं पहने दिए गए और लड़कियों ने महिलाओं ने जो श्रृंगार की सामग्री पहन रखी थी, वह भी उतारी गई.

ये थे 8 केंद्र
गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर, कालिदास गर्ल्स कॉलेज सहित शहर के आठ परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही व्यवस्थाएं शुरू हो गई थीं. कई विद्यार्थी परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले महाकाल का प्रसाद ग्रहण कर सफलता की कामना करते नजर आए.

डटे रहे कलेक्टर एसपी
इस दौरान कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर परीक्षा केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने केंद्र के बाहर मौजूद अभिभावकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं और सुझाव जाने. उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

पोहा जलेबी और चाय महाकाल से आई
कलेक्टर सिंह ने कहा कि परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों और उनके साथ आए अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहयोग से स्वल्पाहार, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है. उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों का भी उत्साहवर्धन किया.

अभिभावकों ने की सराहना
परीक्षा केंद्रों के बाहर कई अभिभावक घंटों तक अपने बच्चों के बाहर आने का इंतजार करते रहे. इस दौरान उन्हें छांव, पेयजल और अल्पाहार की सुविधा मिलने से बड़ी राहत मिली. अभिभावकों ने प्रशासन और मंदिर समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि परीक्षा के तनावपूर्ण माहौल में यह व्यवस्था किसी संबल से कम नहीं है

Next Post

फीफा विश्वकप: यमाल और ओयारजबल के गोलों से स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से हराया

Mon Jun 22 , 2026
अटलांटा, 22 जून (वार्ता) युवा फॉरवर्ड लामिन यमाल और मिकेल ओयारजाबल के गोलों की बदौलत स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप एच के मुकाबले में सऊदी अरब को 4-0 से हरा दिया। स्पेन ने रविवार रात अटलांटा के मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में शानदार आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। स्पेन […]

You May Like