जब खाकी पर भारी पड़ी ‘आस्था’, भितरवार थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा

ग्वालियर: ग्वालियर जिले के भितरवार थाने से कानून और अंधविश्वास के बीच तालमेल का एक विचित्र वीडियो सामने आया है। मामला वाहन चेकिंग से शुरू हुआ, लेकिन इसका अंत किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं था।भितरवार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे रूटीन चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक सवार दंपत्ति को रोका गया। दस्तावेज़ों की कमी के चलते पुलिस ने वाहन को ज़ब्त कर थाने खड़ा कर लिया। अपनी गाड़ी को कानूनी शिकंजे में फंसता देख महिला ने विरोध का एक ऐसा तरीका अपनाया कि पुलिस महकमा भी हक्का-बक्का रह गया।

थाने के भीतर ही महिला पर कथित तौर पर ‘देवी का साया’ (पेशी) आ गया। महिला को झूमते और धार्मिक जयकारे लगाते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। कानूनी कार्रवाई को किनारे रख, पुलिस ने ‘अदृश्य शक्ति’ के डर या सम्मान में न केवल बाइक को बिना चालान मुक्त किया, बल्कि चर्चा है कि पुलिसकर्मियों ने महिला को चढ़ावा देकर बाकायदा हाथ जोड़कर विदा किया। यह घटना शासन और प्रशासन के उस रसूख पर सवालिया निशान लगाती है, जहाँ कानून की प्रक्रिया किसी के व्यक्तिगत व्यवहार या धार्मिक उन्माद के आगे नतमस्तक हो जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो पुलिस की कार्यप्रणाली पर चुटकी लेने और बहस छेड़ने के लिए पर्याप्त है।

Next Post

रामलला के दर्शन कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, महिला की मौत

Thu Mar 26 , 2026
शिवपुरी: जिले में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के दर्शन कर लौट रहे एक राजस्थानी परिवार की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गईं, जब शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई। यह हादसा मंगलवार रात […]

You May Like