कीर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कीर समाज प्रतिभा सम्मान समारोह एवं महासम्मेलन में वर्चुअली शमिल हुए. उज्जैन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सुरेंद्र कीर को युवा प्रदेश संयोजक बनाया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि शीघ्र ही कीर समाज की एक राज्य स्तरीय पंचायत राजधानी भोपाल में आयोजित की जाएगी. साथ ही समाज की विभिन्न समस्याओं का भी निवारण किया जाएगा. सभापति कलावती यादव की अगुवाई में कार्यक्रम संपन्न हुआ. समाज के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह वानिया ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री से मिलकर समाज की जटिल समस्या आरक्षण के समाधान के लिए की जाने वाली मांग का भी इस मौके पर जिक्र किया गया. मां पूरी बाई कल्याण बोर्ड अध्यक्ष गया प्रसाद ने अपने संबोधन में समस्त नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद चौहान,भागीरथ दायमा,एन. पी. पटेल, मानसिंह पटेल, जे. पी.कीर ,तेजू बाबा, सुरेंद्र कीर, ने समाज को संबोधित किया. सम्मेलन में प्रदेश के 24 जिलों से समाज उपस्थित हुई और 215 प्रतिभाओं का संगठन द्वारा सम्मान किया गया.

 

Next Post

खजराना मंदिर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव आज से

Wed Aug 27 , 2025
इंदौर: खजराना गणेश मंदिर में आज से 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है. इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है. भगवान गणेश के दरबार को फूलों और विद्युत सज्जा से विशेष रूप से अलंकृत किया गया है, जिससे मंदिर का वातावरण […]

You May Like

मनोरंजन