खजराना मंदिर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव आज से

इंदौर: खजराना गणेश मंदिर में आज से 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है. इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है. भगवान गणेश के दरबार को फूलों और विद्युत सज्जा से विशेष रूप से अलंकृत किया गया है, जिससे मंदिर का वातावरण अद्भुत और दिव्य आभा से भर उठा है.

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु आने की संभावना है. मंदिर प्रबंधन ने भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं. गणेश महोत्सव के इन दस दिनों में खजराना गणेश के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठेगा. श्रद्धालुओं में अपार उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है.

Next Post

भेलसी गांव के स्कूल में समय पर नहीं पहुंचते शिक्षक, बच्चों से झाड़ू और बर्तन धुलवाए जा रहे

Wed Aug 27 , 2025
(प्रियंका सिंह) छतरपुर। छतरपुर तहसील क्षेत्र के भेलसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते और आपसी सहमति से बारी-बारी से आने का नियम बना लिया है। इस कारण […]

You May Like