भेलसी गांव के स्कूल में समय पर नहीं पहुंचते शिक्षक, बच्चों से झाड़ू और बर्तन धुलवाए जा रहे

(प्रियंका सिंह) छतरपुर। छतरपुर तहसील क्षेत्र के भेलसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते और आपसी सहमति से बारी-बारी से आने का नियम बना लिया है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है।

मौके पर जांच के दौरान केवल अतिथि शिक्षक जय राम प्रजापति ही मौजूद मिले। जब प्रधानाध्यापक राजा बलदेव सिंह भदौरिया से सवाल किया गया तो उन्होंने भी माना कि विद्यालय में मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं दिया जाता और कई शिक्षक बिना छुट्टी लिए अनुपस्थित रहते हैं।

अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों से स्कूल में बर्तन धुलवाए जाते हैं और झाड़ू लगवाई जाती है। इतना ही नहीं, जब वे शिकायत करते हैं तो शिक्षकों की ओर से उल्टा FIR कराने की धमकी दी जाती है। इससे अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।

इस मामले में डीपीसी अरुण शंकर पांडे ने कहा कि शिक्षकों के समय पर न आने और बिना छुट्टी के अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली है। संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Next Post

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 22 जिलों में 2.52 लाख लोग प्रभावित

Wed Aug 27 , 2025
लखनऊ, 27 अगस्त ( वार्ता) पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के 700 से ज़्यादा गांव जलमग्न हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और मवेशियों […]

You May Like

मनोरंजन