राजस्व प्रकरण रोकने पर दो रीडरों को नोटिस  

रतलाम। न्यायालय तहसील ग्रामीण रतलाम एवं नायब तहसीलदार टप्पा बिलपांक में राजस्व प्रकरणों को लेकर लापरवाही और मनमानी सामने आई हैं। इस पर तहसीलदार ग्रामीण रीडर एवं तहसील टप्पा बिलपांक रीडर को घोर लापरवाही पूर्ण एवं स्वेच्छाचारिता से कार्य करने के कारण नोटिस जारी किया गया हैं।

कलेक्टर मिशा सिंह ने गुरूवार को तहसील न्यायालय रतलाम ग्रामीण, नायब तहसीलदार न्यायालय बिलपांक एवं निर्वाचन कार्यालय रतलाम ग्रामीण एवं शासकीय अभिलेखागार का निरीक्षण किया। तहसील न्यायालय के निरीक्षण के दौरान लंबित राजस्व प्रकरणों, नामांकन, बंटवारा,सीमांकन के प्रकरण देखे एवं समय सीमा में प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिए। समय अवधि में प्रकरणों का निराकरण एवं प्रक्रिया पूर्ण न करने पर तहसील रतलाम ग्रामीण एवं नायब तहसीलदार कार्यालय के रीडर (प्रवाचक) को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने विधानसभा 219 रतलाम ग्रामीण के निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर एस आई आर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। फार्म 6,फार्म 7, फार्म 8 एवं दावे आपत्तियों की समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। शासकीय अभिलेखागार का निरीक्षण कर साफ-सफाई करवाने, फाइलों को व्यवस्थित कर सही क्रम में रखने के लिए संबंधित शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान ए डी एम डॉ शालिनी श्रीवास्तव,एस डी एम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर, डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा सहित संबंधित शासकीय सेवक उपस्थित थे।

 

इन्हें जारी किया नोटिस

 

न्यायालय तहसील ग्रामीण रतलाम एवं नायब तहसीलदार टप्पा बिलपांक के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ग्रामीण रीडर देवांशु सांकले एवं तहसील टप्पा बिलपांक रीडर रामबाबू पंवार की रीडर आई डी पर राजस्व प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित पाए गए। रीडरो द्वारा घोर लापरवाही पूर्ण एवं स्वेच्छाचारिता से कार्य करने के कारण मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के अंर्तगत अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

Next Post

सारनी के राख बांध क्षेत्र में टाइगर की चहल-पहल, शहरी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से अलर्ट जारी

Thu Jan 1 , 2026
सारनी। एक बार फिर राख बांध के आसपास टाइगर की मौजूदगी से हड़कंप मच गया है. वहीं दूसरी टाइगर के डर से तेंदुए ने अपना ठिकाना एबी टाइप मे बना लिया है. टाइगर एवं तेंदुए की शहरी क्षेत्र में मौजूदगी को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व […]

You May Like