
इटारसी। कृषि उपज मंडी में आज विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। विधायक डॉ. सीता-सरन शर्मा ने 149 लाख रुपए की सीमेंट कंक्रीट रोड सहित कुल 2.03 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में कृषक विश्राम गृह समेत किसानों, व्यापारियों, हम्माल और कर्मचारियों के लिए 4.75 करोड़ के निर्माण कार्यों की घोषणा की गई। विधायक निधि से मंडी के गेट क-1 और क-2 पर दो बस स्टॉप के निर्माण की भी घोषणा हुई।
