टीएल बैठक में देर से पहुंचे अधिकारियों को लगी फटकार 

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने टीएल बैठक में विलंब से पहुंचने पर रेशम, मत्स्य, परिवहन, खाद्य सुरक्षा तथा विद्युत वितरण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए. इसी तरह सीएमओ भैरूंदा और सीएमओ इछावर को अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने भू-अर्जन प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए नेशनल हाईवे, रेलवे सहित सभी परियोजनाओं संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए. वन विभाग से संबंधित बिंदुओं में वन ग्राम से राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन, वन प्रबंधन, से जुड़े प्रकरणों पर चर्चा की गई और प्रगति में तेजी लाने, सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी, लंबित टीएल प्रकरण, आयोगों के लंबित प्रतिवेदन, सीएम मॉनिटर एवं सीएम हाउस से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि जन शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है.

बैठक में कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के प्रमुख बिंदुओं पर भी चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर अमल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा. इसके अलावा जनसुनवाई एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों, लंबित जवाब-दावे एवं अवमानना प्रकरण, लंबित भूमि आवंटन संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए.

कलेक्टर ने जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक श्रमिकों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

Next Post

सफाई कर्मचारियों के हित में कार्य करने पर चंदेल का सम्मान

Tue Feb 17 , 2026
सीहोर। सफाई कर्मचारियों के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले सफाई मजदूर संघ जिला अध्यक्ष रितेश चंदेल को भोपाल में सम्मानित किया गया. श्री चंदेल ने कहा कि नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर हमेशा सफाई कर्मचारियों का सहयोग करते हैं. नपा में अब सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति भी हो रही है. वेतन भी […]

You May Like