ट्रम्प का दावा, भारत ने रूस से तेल नहीं खरीदने का वादा किया

वाशिंगटन, 16 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आश्वासन दिया है कि भारत रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा।
श्री ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में बुधवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि श्री मोदी लंबे समय से सत्ता में है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि रूस से तेल की कोई खरीद नहीं की जायेगी। श्री ट्रम्प ने हालांकि यह जानकारी नहीं दी कि श्री मोदी ने उनको कब यह जानकारी दी।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में नियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने उनसे कहा है कि श्री मोदी, उनसे (ट्रम्प) बहुत प्रेम करते हैं। वह नहीं जानते कि उनका यह सब कहना, श्री मोदी के राजनीतिक करियर को कितना नुकसान पहुुंचा सकता है। श्री ट्रम्प ने कहा, “मोदी एक महान व्यक्ति हैं।”
यह संवाददाता सम्मेलन करीब एक घंटे तक चला और इसमें उनके साथ अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) के प्रमुख काश पटेल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
श्री ट्रम्प ने कहा कि रूस से तेल खरीदने की प्रक्रिया को तुरंत नहीं रोका जा सकता, लेकिन यह एक छोटी प्रक्रिया है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध् का जिक्र करते हुए कहा कि इन दोनों देशों के नेताओं के बीच नफरत बहुत ज्यादा है और यह एक बड़ी बाधा है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि इस समस्या को हल कर लिया जायेगा, लेकिन अगर भारत तेल खरीदना बंद कर देता है तो यह काम ज्यादा आसान हो जायेगा।

Next Post

इजरायल स्थित अमेरिका के नेतृत्व वाला गाजा पुनर्निर्माण केंद्र जल्द काम करना शुरू करेगा

Thu Oct 16 , 2025
यरुशलम 16 अक्टूबर (वार्ता) फिलीस्तीन में गाजा युद्धविराम समझौते के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए इजरायल स्थित अमेरिका के नेतृत्व वाला समन्वय केंद्र आने वाले दिनों में काम करना शुरू कर देगा। एबीसी न्यूज़ प्रसारक ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। बुधवार को जारी रिपोर्ट में […]

You May Like