दिल्ली में 150 ब्यूप्रेनोर्फिन टैबलेट के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 22 जून (वार्ता) बाहरी दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ब्यूप्रेनोर्फिन टैबलेट की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर आरोपी राजेश गुप्ता (53) को गिरफ्तार किया और उसके पास से 150 ब्यूप्रेनोर्फिन टैबलेट भी बरामद की।
बाहरी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विक्रम सिंह ने कहा कि नियमित गश्त पर निकली एक पुलिस टीम ने पॉलिथीन बैग ले जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करते देखा।

टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से टैबलेट के अलावा 950 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि नशीले पदार्थ के स्रोत का पता लगाने और इन टैबलेट की आपूर्ति से जुड़े किसी भी बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

.....

Next Post

बंडी संजय कुमार ने सीआईएसएफ के नये मुख्यालय की आधारशिला रखी

Mon Jun 22 , 2026
नयी दिल्ली 22 जून (वार्ता) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने सोमवार को यहां सीजीओ कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के नए मुख्यालय भवन की आधारशिला रखी और 136.03 करोड़ रुपये की लागत वाली कई नव-निर्मित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया तथा उन्हें राष्ट्र […]

You May Like