इंदौर: शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में एक स्थान पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से श्वान की मौत हो गई, वहीं दूसरे मामले में पालतू श्वान के काटने से युवक घायल हो गया।पहली घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र की है, यहां के आराधना नगर में रहने वाले प्रदीप दीक्षित ने शिकायत दर्ज कराई कि कॉलोनी में रहने वाला प्रकाश माडलिक अपनी कार एमपी 09 सीए 9039 को तेज रफ्तार से चलाकर लाया और श्वान को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जब प्रदीप ने प्रकाश से बात करने उसके घर पहुंचा तो उसने झगड़ा करते हुए धमकी दी कि “तू कुत्तों का हिमायती बन रहा है, जान से खत्म कर दूंगा।” पुलिस ने मामले में आरोपी प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी दूसरी घटना हीरानगर थाना क्षेत्र की है। रघुनंदनबाग कॉलोनी निवासी समीर चौहान ने रिपोर्ट दी कि उनकी कॉलोनी में रहने वाली जमना बोरियाले ने पालतू श्वान पाल रखा है, जिसे वह खुला छोड़ देती है। जब वह जमना के घर के सामने से गुजर रहा था, तब श्वान ने उसकी हथेली पर काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जमना के खिलाफ केस दर्ज किया है।
