बैंक धोखाधड़ी मामले में आरकॉम और अनिल अंबानी के घर सीबीआई की छापेमारी

नई दिल्ली: बैंक धोखाधड़ी के बड़े मामले में आज शनिवार सुबह से सीबीआई की टीम ने अनिल अंबानी के घर और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। कार्रवाई सुबह सात बजे से जारी है। बताया जा रहा है कि यह तलाशी भारतीय स्टेट बैंक को हुए 2000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित नुकसान से जुड़े केस में हो रही है।

सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है और अब कंपनी से जुड़े कई परिसरों की जांच की जा रही है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी 1 अगस्त को अनिल अंबानी को 17,000 करोड़ रुपये के कथित लोन फ्रॉड मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था।

Next Post

PM मोदी की जापान और चीन यात्रा: क्षेत्रीय कूटनीति और आर्थिक रणनीति का बढ़ेगा महत्व

Sat Aug 23 , 2025
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक जापान और चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं। जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर मोदी 29-30 अगस्त को जापान में 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह उनकी जापान की आठवीं यात्रा होगी और इशिबा के […]

You May Like