लड़की के बहाने दोस्त का किडनैप कर रेप केस में फंसाने की दी धमकी और फिर लूटा

ग्वालियर। शहर में एक ठेकेदार को फिल्मी स्टाइल में जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। ठेकेदार को उसके ही दोस्त ने एक युवती से मुलाकात कराने के बहाने बुलाया। इसके बाद उसे फंसाकर लूटपाट की और ब्लैकमेल किया गया। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने 3 युवती और 2 युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ठेकेदार विवेक शर्मा ट्रैक्टर से मिट्टी-मुरम डालने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दीनदयाल नगर आदित्यपुरम निवासी सोनू गुर्जर से उनकी पहचान हो गई और फिर दोस्ती। रात 8 बजे जब वह सिंधिया स्टेच्यू की तरफ अपनी स्कार्पियों कार से जा रहा था। तभी सोनू गुर्जर ने फोन किया और कहा कि मेरे पहचान की एक युवती इन्द्रप्रस्थ गार्डन के पास खड़ी है, तुम उसे गाड़ी से लाकर मेरे पास छोड़ दो। विवेक ने सोनू की बात मान ली। वह इन्द्रप्रस्थ गार्डन के पास पहुंचा, तो एक युवती आकर उसकी कार में बैठ गई.कार वहां से चली ही थी कि पेट्रोल पंप से पहले दो युवतियां खड़ी दिखीं। कार रुकी तो दोनों युवतियां और साथ में दो युवक कार में सवार हो गए। बैठते ही सभी ने विवेक पर आरोप लगाया कि तुमने पहले से बैठी युवती के साथ रेप किया है। यदि बात नहीं मानी तो रेप में फंसा देंगे।सभी षडयंत्रकारी उसे लेकर हाईवे स्थित मानसी ढाबा पहुंचे। यहां सोनू गुर्जर पहले से खड़ा था। सभी ने केस से बचने के लिए 5 लाख मांगे। आरोपियों ने पैसे मंगाने मोबाइल दिया तो विवेक ने अपने दोस्त रंजीत गुर्जर को फोन कर हाईवे पर बुलाया। साथ ही आरोपियों ने फोन छीन लिया। विवेक ने जेब में रखे 60 हजार रुपए, मोबाइल दे दिया, तो आरोपियों ने गाड़ी की चाबी भी ले ली। ठेकेदार ने किसी तरह अपने परिजन व दोस्तों को हाईवे पर बुलाया और अपनी कार की दूसरी चाबी मंगाकर वापस घर आया और रविवार को गोला का मंदिर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने विवेक की शिकायत पर सोनू गुर्जर सहित तीन अज्ञात युवतियों और दो अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

कलेक्टर रानी बाटड़ की अगुवाई में मैहर बढ़ा पर्यावरण जागरूकता की ओर,पैदल पहुंची ऑफिस

Tue Aug 5 , 2025
मैहर। पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर रीवा संभाग में प्रशासनिक स्तर पर पहल की जा रही है। अधिकारी अब हर मंगलवार को पैदल या साइकिल से कार्यालय आएंगे। इस मुहिम की अगुवाई मैहर की कलेक्टर रानी बाटड़ ने स्वयं पैदल चलकर की, जिससे यह पहल पूरे क्षेत्र के […]

You May Like