कलेक्टर रानी बाटड़ की अगुवाई में मैहर बढ़ा पर्यावरण जागरूकता की ओर,पैदल पहुंची ऑफिस

मैहर। पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर रीवा संभाग में प्रशासनिक स्तर पर पहल की जा रही है। अधिकारी अब हर मंगलवार को पैदल या साइकिल से कार्यालय आएंगे। इस मुहिम की अगुवाई मैहर की कलेक्टर रानी बाटड़ ने स्वयं पैदल चलकर की, जिससे यह पहल पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई।

वे अपने सरकारी निवास से तीन किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उनके साथ अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेन्द्र पटेल सहित कई अधिकारी भी पैदल चलकर ही कार्यालय पहुंचे।

यह पहल बढ़ते वायु प्रदूषण और घटते स्वास्थ्य स्तर के प्रति चेतना जगाने का प्रयास है। नियमों के तहत मंगलवार को पेट्रोल-डीजल वाहनों के उपयोग पर रोक रहेगी। महिला अधिकारी विशेष परिस्थिति में ई-स्कूटी या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर सकेंगी, जबकि निरीक्षण कार्य के लिए वाहन पूलिंग का विकल्प चुना गया है।

कमिश्नर जामोद ने कहा कि यदि यह पहल सफल रहती है तो इसे सप्ताह में दो दिन तक बढ़ाया जाएगा।

Next Post

रेल हादसे को टाला: विक्रम सिंह की सतर्कता पर रेलवे ने दिया 2100 का नगद पुरस्कार

Tue Aug 5 , 2025
गरोठ। रेलवे ट्रैक पर पड़ी दरार को समय रहते देखकर सूचना देने वाले रिछा निवासी विक्रम सिंह की जागरूकता ने एक बड़ा हादसा टाल दिया। रेलवे प्रशासन ने उनकी सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें ₹2100 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। घटना के अनुसार, विक्रम सिंह […]

You May Like

मनोरंजन