रेल हादसे को टाला: विक्रम सिंह की सतर्कता पर रेलवे ने दिया 2100 का नगद पुरस्कार

गरोठ। रेलवे ट्रैक पर पड़ी दरार को समय रहते देखकर सूचना देने वाले रिछा निवासी विक्रम सिंह की जागरूकता ने एक बड़ा हादसा टाल दिया। रेलवे प्रशासन ने उनकी सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें ₹2100 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

घटना के अनुसार, विक्रम सिंह जब रिछा स्टेशन के समीप रेलवे लाइन से गुजर रहे थे, तब उन्होंने किलोमीटर संख्या 724/07-05 के मध्य ट्रैक में संभावित दरार (रेल फ्रैक्चर) देखी। बिना समय गंवाए उन्होंने लूनी स्टेशन की ओर दौड़ लगाई और स्टेशन मास्टर को इस बारे में तुरंत जानकारी दी।

रेल प्रशासन ने दिखाई तत्परता

सूचना मिलते ही रेलवे का टेक्निकल स्टाफ मौके पर पहुंचा और ट्रैक की जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया। विक्रम सिंह की इस सूझबूझ और त्वरित सूचना से संभावित रेल हादसा टल गया।

मंडल रेल प्रशासन ने की प्रशंसा

कोटा मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा विक्रम सिंह को ₹2100 का नगद पुरस्कार स्टेशन मास्टर के माध्यम से तत्काल प्रदान किया गया। रेलवे प्रशासन ने उनकी जागरूकता को यात्रियों की सुरक्षा के लिए अनुकरणीय बताया।

स्थानीय स्तर पर हो रही सराहना

विक्रम सिंह के इस साहसिक और सतर्क कदम की नगर सहित क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने उन्हें “जनसेवा का उदाहरण” बताते हुए रेलवे की ओर से मिले सम्मान को गर्व का विषय कहा है।

Next Post

गौवंश संरक्षण के लिए धरने पर बैठे महंत

Tue Aug 5 , 2025
टीकमगढ़। गोवंश की दुर्दशा के विरोध में बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज ने अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में शिवलिंग स्थापित कर रुद्राभिषेक किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रुद्राभिषेक के बाद महंत ने कलेक्टर के नाम […]

You May Like