नामदेव समाज ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

ग्वालियर: अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली की ग्वालियर इकाई द्वारा समाज को गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया किया गया।श्रीमती नीलम देवेंद्र नामदेव की सुपुत्री कुमारी निधि नामदेव को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होने पर संस्था के संभागीय अध्यक्ष जेपी नामदेव द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर श्रीमती बरखा नामदेव को जेसीआई सुरभि ग्वालियर की अध्यक्ष चयनित होने पर समाज द्वारा उन्हें शाल, श्रीफल एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ललितपुर कॉलोनी लश्कर स्थित कार्यालय में जेपी नामदेव विद्युत मण्डल, राम बिहारी नामदेव, समाज के वयोवृद्ध जेपी नामदेव मुरार, प्रमोद नामदेव, संजय एग्रो, संजय बबीना, संजय कैडबरी, सतीश नामदेव, ओमप्रकाश नामदेव, बसंत नामदेव एवं मातृशक्ति की प्रतिनिधि के रुप में श्रीमती मंजू नामदेव, संगीता नामदेव, मिथलेश नामदेव, नीलम नामदेव, शारदा नामदेव, द्रोपदी नामदेव, कल्पना नामदेव एवं सुरभि सहित अनेक समाज बन्धु एवं बहनें उपस्थित रहे। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली इकाई ग्वालियर के संभागीय अध्यक्ष जे पी नामदेव एवं सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संस्था के सचिव राम बिहारी नामदेव द्वारा व्यक्त किया गया।

Next Post

बिल्डर पर चाकू से जानलेवा हमला

Sat Mar 21 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत सुशीला परिसर के पास तीन बदमाशों ने एक बिल्डर को सरेराह रोककर चाकू से हमला कर दिया। घायल बिल्डर को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी […]

You May Like