
भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयर पोर्ट को आज ई मेल द्वारा बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसकी सूचना एयर पोर्ट डायरेक्टर ने गांधी नगर पुलिस थाने में दी। उसके बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने एयर पोर्ट में हर तरफ सघन जांच की। हालांकि कहीं कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
