पायलट प्रोजेक्ट: सागर की चार प्रमुख सड़कों से हटेंगे जानवर

सागर।कलेक्टर संदीप जी आर ने नई पहल करते हुए पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले की चार मुख्य सड़कों से पालतू एवं आबारा पशुओं से मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम, सीईओ, सीएमओ, सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुखता से कार्यवाही करें और पशुओं को मुख्य सड़कों से पकड़कर निजी एवं शासकीय गौशालाओं में भेजें एवं पशु मालिकों पर प्रत्येक पशु के हिसाब से जुर्माने की कार्यवाही करें और जुर्माने के बाद यदि कोई पशु सड़क पर आता है तो संबंधित पशु मालिक पर कार्यवाही करें। उन्होेंने कहा कि इसके लिए संबंधित सड़कों पर सड़कों से लगी हुई ग्राम पंचायते, नगरीय निकाय के कोटवार, सचिव, सहायक सचिव, पटवारी, संबंधित अधिकारी आबारा पशु सड़क पर न आएं इसकी विशेष मॉनीटरिग करेंगें और कार्यवाही करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित सीईओ, सीएमओ कैटल कैचर वाहन क्रय कर एवं किराये पर लेकर शक्ति से कार्यवाही करें जिससे कि कोई भी पशु सड़कों पर विचरण न कर सके। विचरण करने से अनेक दुर्घटनाएं होती है एवं जनहानि होती है। कलेक्टर ने बताया कि सागर-भोपाल रोड जिसमें सागर से बागरौद चौराहा तक, राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के अंतर्गत महारापुर से मालथौन तक की फोरलेन सड़क, सागर से छतरपुर रोड, सागर से जबलपुर रोड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उक्त सभी सड़कों पर टोल टैक्स कंपनी के प्रतिनिधियों से चर्चा करें एवं पशुओं को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चत कराएं। उन्होंने कहा कि सभी पशुओं को पकड़कर गौशाला में शिफ्ट किया जाए। गौशालाओं में शासन की ओर से प्रत्येक पशु प्रत्येक दिन के हिसाब से 40 रुपए की राशि प्रदान की जाती है जिससे कि उचित रखरखाव हो सकेगा। इसके साथ ही संबंधित पशु मालिक पर प्रत्येक पशु के हिसाब से जुर्माना भी लगाये।

Next Post

विजयनगर में थार जीप पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार

Mon Jul 7 , 2025
इंदौर. परसो रात करीब 11.30 बजे प्रेस्टीज कॉलेज स्कीम 74 के बाहर थार जीप में सवार युवकों पर हुए हमले और तोड़ फोड़ के मामले में विजयनगर पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया है. शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी मनी लॉन्ड्रिंग और सूद पर पैसे चलाकर मोटा […]

You May Like