भोपाल से कुख्यात शातिर चोर को गिरफ्तार कर लाई पुलिस, 10 लाख के आभूषण जब्त

जबलपुर। तिलवारा पुलिस ने एक शातिर कुख्यात चोर को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया जिसे शहर लाने के बाद पूछताछ की और इसके बाद चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को भी दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान सोने चांदी के जेवर कीमती 10 लाख रूपये के जप्त किए गए है। पुलिस सरगना को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है जिसमें नए खुलासे होन की उम्मीद है।
थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि 22 मार्च 26 को सौरभ कुमार मिश्रा 35 वर्ष निवासी आनंदकुंज गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका छोटा भाई राहुल मिश्रा उम्र 34 वर्ष अरनव विहार तिलवारा में रहता है जो 20 मार्च को परिवार के साथ घर में ताला लगाकर सिंगरौली गया था। इसी बीच चोर घर से सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले। क्लू मिलने पर पूर्व में आरोपी सूरज उर्फ दाऊ उर्फ डऊआ गौंड 19 वर्ष निवासी सहजपुर, भेड़ाघाट, विजय उर्फ नाटी 22 वर्ष निवासी इंद्राबस्ती, शारदा चौक, थाना गढ़ा, लखनलाल उर्फ साहिल पटेल 18 वर्ष निवासी दलपतपुर, थाना भेड़ाघाट को पकडा गया था । तीनों ने अरनव विहार तिलवारा स्थित उक्त घर में घुसकर चोरी करना स्वीकार करते हुये बताया कि घटना में एक अन्य आरोपी प्रेमनाथ मल्लाह भी शामिल है जो घटना से पूर्व रैकी करता है और बाद में माल ठिकाने लगाने का काम करता है। प्रेमनाथ मल्लाह की तलाश की गयी जो नहीं मिला। जिसकी गिरफ्तारी पर 3 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित था। प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह के भोपाल में होने की सूचना मिलने पर एक टीम गांधी नगर पहुंची जहां से उसे दबोचा गया । पूछताछ करने पर चुराये जेवर अपने साथी विजय उर्फ नाटी बैरागी, सूरज एवं साहिल उर्फ लखनलाल पटेल, पत्नी दीक्षा मल्लाह को देना बताया और अपने हिस्से में मिले जेवरों सें कुछ जेवर अधारताल में प्रकाश ज्वेलर्स को बेचना, कुछ जेवर ससुराल का मकान दलपत में घर के अंदर रखना बताया।
भेड़ाघाट, अधारताल में दबिश, जेवरात बरामद-
आरोपी की निशादेही पर दलपतपुर भेड़ाघाट में छिपाकर रखा चुराया हुआ सोने का हार, 3 मंगलसूत्र के पेंडल, जप्त करते हुये अधारताल में दबिश देते हुये प्रकाश ज्वेलर्स के संचालक जय प्रकाश सोनी पिता ओमकार सोनी 46 वर्ष निवासी संजय नगर अधारताल को अभिरक्षा मे लेते हुये पूछताछ करने पर प्रेम मल्लाह से जेवर खरीदना स्वीकार करते हुये खरीदे हुई उक्त जेवरों को गला दिया था, जिससे कुछ गुरिया, एवं अंगूठी बनायी, शेष ऐसे ही रखा है। निशादेही पर गला कर बने 24 गुरिया, अंगूठी, गला हुआ सोना, चांदी का कडा, पायलें जप्त किया गया और भी प्रकरणो मे पूछताछ के लिए प्रेमनाथ मल्लाह को पुलिस रिमाण्ड में लिया गया।

वारदात से लेकर पुलिस से बचने के पैंतरे भी सिखाता था सरगना
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी प्रेमनाथ मल्लाह उर्फ पप्पू मल्लाह एक शातिर नकबजन है। अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का संचालन कर नए लडक़ों को गिरोह में शामिल कर रैकी करने, ताला तोडऩे, पुलिस से बचने के पैंतरे सिखाता है। आरोपी प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों, जिलों और थानों में चोरी, नकबजनी व लूट के लगभग 5 दर्जन अपराध पूर्व से दर्ज है।

Next Post

24 घंटे में 3 कत्ल: खौफ के साए में शहर

Sun Sep 20 , 2026
जबलपुर: अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें न तो कानून का डर है और न ही खाकी का खौफ। पूरा शहर डर के साए में है। पिछले 24 घंटों के भीतर एक के बाद एक तीन हत्याएं हुई है। पहली वारदात की स्याही सूखी […]

You May Like