भोपाल हाट में क्रॉफ्ट रूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल के साथ मिलकर भोपाल हाट में आयोजित क्रॉफ्ट रूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए हस्तशिल्पियों का स्वागत किया और प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे अद्भुत बताया। उन्होंने घोषणा की कि मध्यप्रदेश सरकार राज्य के हस्तशिल्पियों को बढ़ावा देने के लिए क्रॉफ्ट रूट्स अभियान का हिस्सा बनेगी।

यह प्रदर्शनी पारंपरिक कला और शिल्प को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम पहल है। स्थानीय कारीगरों को बाजार से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच देने का यह एक सशक्त प्रयास है। प्रदर्शनी में खादी, बुनाई, लकड़ी, धातु और मिट्टी से बने आकर्षक उत्पादों को खास तौर पर प्रदर्शित किया गया है।

Next Post

महिलाओं के क्रिकेट मैच की आड़ में खिलाया जा रहा था ऑनलाइन सट्टा

Thu May 29 , 2025
इंदौर:राजेंद्र नगर क्षेत्र में महिलाओं के क्रिकेट मैच की आड़ में चल रहे ऑनलाइन सट्टे का पुलिस ने खुलासा किया है। एक टर्फ पर चल रहे मैच का सीधा प्रसारण यू-ट्यूब चैनल पर किया जा रहा था और उसी के जरिए वनएक्स ऐप के माध्यम से लाखों का सट्टा उतारा […]

You May Like