सिंगरौली: मोरवा थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना 24 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे की है। आरोप है कि आरोपी ने अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। इस पर बच्ची की मां ने विरोध जताते हुए तत्काल बच्ची को साथ लेकर थाना मोरवा पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी यूपी सिंह के निर्देशन में तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना जारी है।
