कठदहा,पठारिदह राशन दुकान में गड़बड़ी के आरोप

सरई : जिले के देवसर विकासखंड अंतर्गत कठदहा-पठारिदह राशन दुकान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई हितग्राहियों को पिछले छ: महीने से वास्तविक रूप से राशन नहीं मिला है। इससे गरीब परिवारों और मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले लोगों के सामने खाद्यान्न का संकट खड़ा हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार राशन दुकान पर हितग्राहियों को राशन देने के बजाय मशीन से पर्ची निकालकर थमा दी जाती है। आरोप है कि रिकॉर्ड और पर्ची में राशन वितरण की प्रक्रिया पूरी दिखाई जाती है, लेकिन हितग्राहियों को वास्तविक रूप से खाद्यान्न नहीं मिल पाता। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह गरीब परिवारों को मिलने वाले खाद्यान्न के अधिकार से जुड़ा गंभीर मामला है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब वे इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराते हैं, तो शिकायत के निराकरण में यह उल्लेख कर दिया जाता है कि 30 तारीख को पर्ची दी गई और राशन उपलब्ध करा दिया गया।
जिला खाद्य अधिकारी से भी शिकायत
ग्रामीणों के मुताबिक इस मामले की शिकायत जिला खाद्य अधिकारी से भी की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है। राशन जैसी बुनियादी सुविधा के लिए हितग्राहियों को बार-बार शिकायत करनी पड़ रही है, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि कठदहा राशन दुकान के पिछले छ: महीने के वितरण रिकॉर्ड, मशीन से जारी पर्चियों, स्टॉक रजिस्टर और हितग्राहियों को वास्तव में वितरित किए गए खाद्यान्न की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही जिन हितग्राहियों को राशन नहीं मिला है, उन्हें तत्काल खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए।

Next Post

अवैध मदरसे और अचलेश्वर मंदिर परिसर में कथित अतिक्रमण हटाने की मांग

Wed Oct 28 , 2026
ग्वालियर: राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें शहर में सामने आए कथित अवैध मदरसे में नाबालिग बच्चों के साथ प्रताड़ना के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने तथा मोतीमहल स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कथित अवैध मजार और […]

You May Like