गौ अभ्यारण्य परिसर में होने वाली कथा अप्रतिम व भव्य होगी: शुक्ल

रीवा। बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में 12 से 14 फरवरी तक मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज गौ कथा एवं गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर अपनी अमृतमयी वाणी से कथा करेंगे.

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में न्यू सर्किट हाउस राजनिवास में आयोजित बैठक में सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राजेन्द्र दास की कथा से गौ संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती को बल मिलेगा. गौ अभ्यारण्य परिसर में आयोजित होने वाली कथा अप्रतिम व भव्य होगी. उप मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिए कि महाराज जी एवं उनके साथ आने वाले संतों के रूकने की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं. बैठक व्यवस्था से लेकर पार्किंग तथा प्रसाद वितरण आदि की व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को दायित्व सौंपे जाएं. प्रचार-प्रसार समिति आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें. आयोजन स्थल में बनने वाला प्रसाद में प्राकृतिक खेती से उत्पादित अन्न व सब्जी का ही उपयोग किया जाए. उल्लेखनीय है कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में 12 से 14 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक महाराज श्री की कथा होगी. समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, एसडीएम सिरमौर श्रीमती दृष्टि जायसवाल, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी मौजूद रहे.

Next Post

असलम चमड़ा के विदेशी तार आए सामने

Sat Jan 24 , 2026
भोपाल। गौमांस तस्करी के आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा और उसके ड्राइवर से अबतक की पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की जानकारी सामने आई है. भोपाल में गौमांस तस्करी के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) लगातार जरूरी जानकारी जुटा रही है. एसआईटी की अबतक की पूछताछ में असलम […]

You May Like