
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल क्रमांक एक के पास हुई मारपीट और वाहनों में तोडफ़ोड़ मामले में दो दिन बाद बुधवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस के मुताबिक तीन मार्च की रात्रि हास्टल क्रमांक एक के बाहर कार क्रमांक एचआर 70 ए 1589 में दो लोग पहुंचे थे जो शराब के नशे में धुत थे जिन्होंने पहले तो एक्सीडेंट किया फिर विवाद करते हुए मारपीट की थी जिसमें यूजी फाईनल स्टूडेंट समेत तीन लोग घायल हो गए थे। इसके बाद आसपास खड़े वाहनों में तोडफ़ोड़ कर क्षतिग्रस्त किया गया था। डॉ वरूण वर्मा पिता सत्यप्रकाश वर्मा 29 वर्ष की रिपोर्ट पर बुधवार को गढ़ा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
