विद्युत विभाग की लापरवाही से आउटसोर्स कर्मचारी झुलसा, रीवा रेफर

सतना: जिले के रामनगर स्थानीय विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण लाइन सुधार रहे आउटसोर्स कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया. घटना रामनगर के रेस्ट हाउस के समीप की है, जहाँ विद्युत पोल पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मी लल्ला पटेल करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए . आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित कर्मचारी नियमानुसार शटडाउन लेकर यानी लाइन बंद कराकर ही पोल पर चढ़कर सुधार कार्य कर रहा था . इसी बीच कथित तौर पर पावर हाउस से किसी अज्ञात स्टाफ द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बिजली की सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया.करंट लगते ही कर्मचारी पोल पर ही तड़पने लगा और गंभीर रूप से झुलस गया.

इस हादसे के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.परिजनों और साथी कर्मचारियों का सीधा आरोप है कि विभाग द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों से बिना किसी सुरक्षा मानक के जान जोखिम में डाल कर काम कराया जा रहा है.पोल पर चढ़ने के बावजूद इन्हें सेफ्टी ग्लव्स, इंसुलेटेड बूट और सेफ्टी बेल्ट जैसे आवश्यक उपकरण मुहैया नहीं कराए जाते, जिसके चलते क्षेत्र में लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं.

Next Post

ट्रंप की दो अहम मुलाकातों पर दुनिया की नजर, NATO Summit में आखिर क्या होने वाला है?

Mon Jul 6 , 2026
तुर्की में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, यूक्रेन के जेलेंस्की और सीरिया के अहमद अल-शारा से मुलाकात करेंगे। तुर्की की राजधानी अंकारा में आयोजित होने वाले NATO शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप की मुलाकातों का शेड्यूल तय हो गया है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना […]

You May Like