हमले के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया काम

आष्टा। चिकित्सक पर हुए हमले के मामले को लेकर चिकित्सकों में रोष व्याप्त है. विरोध में चिकित्सकों एवं अस्पताल कर्मचारियों ने दो दिवसीय शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी हाथ पर काली पट्टी बांधकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

चिकित्सक संघ ने चेतावनी दी है कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो अगले चरण में उग्र आंदोलन किया जाएगा. ब्लॉक के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी पूर्ण कार्य बहिष्कार टोटल वर्क स्टॉपेज कर विरोध दर्ज कराएंगे. इस दौरान बीमएओ डॉ. अमित कुमार माथुर, डॉ. भूपेंद्र परमार, डॉ. अवधेश परमार, डॉ. भूरेलाल परमार, डॉ. जयदीप सिंह सिसोदिया, डॉ. अंकित पोरवाल, डॉ. भंडारिया, डॉ. माधवी राय, डॉ. हिनोपमा ठाकुर, डॉ. वैशाली, डॉ. इति, डॉ. प्रियंका मेवाड़ा सहित स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

 

Next Post

श्रावण मास में होगी नर्मदेश्वर प्राण प्रतिष्ठा

Tue Jul 14 , 2026
सीहोर। जनता कालोनी वर्कशाप रोड़ पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण किया गया है. मंदिर में देर रात्रि को मासिक शिवरात्रि के पावन अवसर पर महिला मंडल के तत्वाधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया. इस मौके पर पुजारी जसवंत सिंह दरबार ने बताया कि आगामी श्रावण मास में […]

You May Like